शिक्षाविद् व जन सेवक देवली उनियारा शिवजी चौधरी ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

शिक्षाविद् व जन सेवक देवली उनियारा शिवजी चौधरी ने नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

(दिलखुश टाटावत)

देवली। शिक्षाविद ,समाज सेवक, जनसेवक, गोसेवक, भामाशाह , भाजपा युवा नेता, देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के हर दुःख -सुख के साथी डॉ शिवजी सरोली ने नवनियुक्त राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड से दिल्ली आवास पहुंचकर दुपट्टा ,शाॅल ,साफा, मोमेंटो व भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर, मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। साथ ही चौधरी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड के कार्यकाल में राजस्थान भाजपा परिवार नए आयाम स्थापित करेगा। चौधरी शिक्षाविद जनसेवक गो सेवक युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत होने के साथ साथ देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में दावेदारी भी जता रहे हैं, शिवजी सरोली जिले में माने जाते हैं युवाओं के प्रेरणा स्रोत के साथ साथ समाजसेवक, जनसेवक ,गो सेवक ,भामाशाह , शिक्षाविद् तथा हर गरीब के सुख दुख के साथी।