देवली में 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

देवली में 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी पाउडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

(दिलखुश टाटावत)
देवली। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को एक जने के पास से 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MEPHE/एक्सटेसी) पाउडर को जब्त किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस उप अधीक्षक राम सिंह का मार्गदर्शन रहा है।
थाना प्रभारी देवली राजकुमार के अनुसार पुलिस टीम गश्त करते हुए देवली के गणेश रोड शमशान घाट के पास पहुंची। जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति किसी चीज को छुपाने का प्रयास करने लगा। शंका होने पर पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो, उसके पास 47.52 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MEPHE/एक्सटेसी) मिला। पुलिस ने प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी निवासी अभियुक्त फारुख पुत्र अमजद खान मुसलमान निवासी अचारी तहसील को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हेड कांस्टेबल गणेश, पुलिसकर्मी जगदीश, करतार, हुकुमनाथ व जिला स्पेशल टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। जिस पर पांच अभियोग दर्ज है। इनमें तीन अभियोग पर चालान पेश हो चुके हैं।