संतो के आशीर्वाद से होता है जीवन का कल्याण- दवे

संतो के आशीर्वाद से होता है जीवन का कल्याण- दवे

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा भारत साधू समाज के राष्ट्रीय सचिव महंत निर्मलदास का सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया। संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि महंत निर्मलदास राम मंदिर निर्माण हेतु बनाई संघर्ष समिति में शामिल थे और बालोतरा कार सेवक समिति के प्रखंड अध्यक्ष थे इन्हीं के त्याग व साहस से आज राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है और इन जैसे लाखों कार सेवकों के बलिदान से 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

दवे ने कहा कि इनके साथ लक्ष्मी नारायण दवे भी 70 साल की उम्र में कार सेवकों की टोली में शामिल हुए थे व 7 दिन तक अयोध्या में रहकर संघर्ष किया था। संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि महंत निर्मलदास जैसे सैकड़ों व्यक्तियों के संघर्ष की जीत हुई है। जिसमें महंत सहित कई लोगों ने अपनी गिरफ्तारी भी दी थी।

महंत निर्मलदास ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उस समय आवागमन के साधन कम थे व मोबाइल भी नहीं थे फिर भी हमारे हौसले बड़े थे आज उस संघर्ष की जीत हुई है देखकर बहुत खुशी हो रही है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दीपावली जैसी होनी चाहिए। इस अवसर पर आनंद दवे, गौतम दांती, अशोक राजपुरोहित, विपिन दवे, रामगोपाल राजपुरोहित, घनश्याम राजपुरोहित सहित सदस्य मौजूद रहे।