राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग जयपुर, दिनांकः 12/01/2024 क्रमांक प० 1(1) देव/2024 समस्त जिला कलेक्टर, राजस्थान
विषयः आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम को भव्य रूप प्रदान करने के संदर्भ में अराजकीय मंदिरों में भी व्यवस्था कराने के संबंध में।

राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग
जयपुर, दिनांकः 12/01/2024
क्रमांक प० 1(1) देव/2024 समस्त जिला कलेक्टर, राजस्थान
विषयः आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम को भव्य रूप प्रदान करने के संदर्भ में अराजकीय मंदिरों में भी व्यवस्था कराने के संबंध में।
महोदय,
उपर्युक्त विषयान्तर्गत निर्देशानुसार लेख है, कि दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्यभर के समस्त राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट / विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
उपरोक्त के संदर्भ में राज्यभर के समस्त अराजकीय मंदिरों में भी निम्नांकित व्यवस्थाओं / गतिविधियों के आयोजन हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों / पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्वायत्त शासन विभाग / अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का श्रम करावें:-
1. समस्त मंदिरों एवं मंदिर परिसरों की साफ-सफाई।
2. मंदिर परिसर में सजावट एवं रोशनी किया जाना, जिसमें रोशनी हेतु
मिट्टी / गाय के गोबर के दीपक का प्रयोग किया जाना।
3. मंदिर परिसर में सत्संग / सुन्दरकांड / हनुमान चालीसा का पाठ करवाया जाना।
4. अयोध्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाना।
5. मंदिर में विशेष आरती एवं श्रृंगार का आयोजन किया जाना।
6. मंदिर में आरती पश्चात् प्रसाद का वितरण।
7. विद्युत रोशनी सहित व्यवस्था करना।
8. मुख्य मंदिरों आस-पास होर्डिंग / बैनर लगवाना।
भवदीय
M (अनिल कुमार शर्मा) शासन उप सचिव