शिव पब्लिक शिक्षा समिति 14 अगस्त को करेगी भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

शिव पब्लिक शिक्षा समिति 14 अगस्त को करेगी भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

(दिलखुश टाटावत)
देवली ।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शिव पब्लिक शिक्षा समिति सरोली मोड़ 14 अगस्त 2023  को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन करने जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी सह प्रभारी भाजपा दिल्ली डॉ अलका सिंह गुर्जर  शिरकत करेंगी। डॉ अलका सिंह गुर्जर को टोंक टोल से 151गाड़ियों के काफिले के साथ रैली स्थल तक लाया जाएगा। गौरतलब है कि तिरंगा रैली के साथ-साथ तिरंगा वितरण का कार्यक्रम भी शिव शिक्षा समिति सरोली मोड़ की ओर से सभी क्षेत्र वासियों के लिए रखा जाएगा। जिसमें 21000 तिरंगा वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। एक विशाल रैली  शिव शिक्षा समिति प्रांगण से शुरू कर हरी झंडी दिखाकर सरोली गांव तक निकल जाएगी। हर घर तिरंगा   घर-घर तिरंगा की तर्ज पर सरोली गांव के प्रत्येक घर पर तिरंगा ध्वज लगाया जाएगा। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सरोली गांव को तिरंगा रंग से सजाया जाएगा एवं पूरे गांव को देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरणमय बनाया जायेगा।