कृष्णा सेवा संस्थान ने मकर सक्रांति को देखते हुए हेल्पलाइन का किया शुभारंभ

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा मकर सक्रांति पर होने वाली पतंगबाजी में घायल पक्षीयों के इलाज हेतु हेल्पलाइन शुरू की गई है।
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी व पशु चिकित्सक डॉक्टर जयप्रकाश सोनी के निर्देशन में हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। दवे ने कहा हमारी संस्था की सहायक शाखा कृष्णा जीव दया सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश सोनी के निर्देशन में घायल व दुर्घटनाग्रस्त पक्षीयों के इलाज हेतु हमने हेल्पलाइन शुरू की है जिसके नंबर 8949640304 व 8209916389 है। कहीं पर भी कोई घायल पक्षी दिखाई दे तो इस नंबर पर सम्पर्क करेंगे तो हमारी टीम उस जगह पर पहुंचकर पक्षी का इलाज कर नया जीवन देने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि इसके अलावा हमारी जीव दया समिति द्वारा घंटाघर के पास व आबकारी ऑफिस भैरू बाजार में पिंजरे रखवाये गए है जिसमें भी आप घायल पक्षी को छोड़ सकते है और समिति को सूचित करने पर हम उसका इलाज करेंगे।

पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान का का यह प्रयास सराहनीय है इससे निश्चित रूप से मूक पछियों की रक्षा होगी इसके साथ ही संस्थान के सदस्यों ने चाइनीज व नाइलोन से बने मांजे का प्रयोग ना करने व बच्चों को सुरक्षित रहने का भी आमजन से आग्रह किया है। मकर सक्रांति का पर्व उत्सव व दान पुण्य करके मनाएं व पतंगबाजी करते समय लापरवाही ना करें।

इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा, उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष कमलेश सोनी, रामगोपाल राजपुरोहित, सुरेश गोठी, अशोक चौपड़ा, पारस माली, नरपत जैन, जवेरीलाल मेहता, आनंद दवे, विमल मालवीय, अश्विनी दवे, ग्रामीण प्रभारी राजू माली सहित कई सदस्य मौजूद रहे।