नपा अध्यक्ष के निलंबन का मामला: भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम और स्वास्थ्य शासन मंत्री का पुतला फूंका

निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
कपासन नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी के निलंबन को लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मंत्री ओर स्वायत शासन मंत्री मंत्री का पुतला फूंका। नपा अध्यक्ष के निलंबन राजनीतिक षडयंत्र और नियमों के विरुद्ध बताया।
राज्य सरकार की ओर से नपा अध्यक्ष सोनी को वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर अध्यक्ष और सदस्य पद से निलंबित कर दिया था, जिसके विरोध में आज शनिवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से एमएलए अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां पांच बत्ती चौराहे एक ही पुतले पर आगे सीएम अशोक गहलोत और पीछे स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल का फोटो लगा प्रदर्शन किया।
विधायक जीनगर ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी हुई अशोक गहलोत सरकार ने राजनीतिक षड्यंत्र के तहत नगर पालिका की अध्यक्ष सोनी को निलंबित किया है। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में विधि विशेषज्ञों से राय कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर ने निलंबन में अपनी गई गलत प्रक्रिया की जानकारी दी और कहा इस निलंबन प्रक्रिया में नगर पालिका अध्यक्ष का पक्ष सुने बिना एकतरफा कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम को राधे श्याम वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव, नपा उपाध्यक्ष एजाज अली, विकास बारेगामा, भागीरथ चंदेल आदि ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद नारेबाजी के साथ पुतले का दहन किया गया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोहन खटीक, अशोक शर्मा, पार्षद मुकेश प्लोड, अशोक विजयवर्गीय, वंदना सोनी, महबूब शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, गौरव दाधीच, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, रेखा सावला, विजय श्री सिरोया, अरुण कोदली, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय सोनी नारायण सुथार, अनिल टेलर, युगल साहू, राज विजयवर्गीय, हंसमुख टेलर, हरिशंकर चोटिया, संजय चोटिया, आशीष नंदवाना, दिनेश सोनी, रमेश तंबोली, तरुण बारेगामा, मुकेश सिरोया, मनोज आचार्य, अनमोल विजयवर्गीय, प्रवीण कोठारी, सतनारायण पलोड, नारायण लाल जाट, चेतन बारेगामा, राजकुमार रेगर, योगेश पुरोहित, भवानी शंकर जीनगर, मुरली ट्रेलर, राजमल बागड़ा, गोपाल सेन, राकेश गोखरू, प्रकाश सोनी, लक्ष्मी लाल सोनी, आशीष सोनी, श्याम सुंदर सोनी, विष्णु सोनी, सुनील सोनी, विशाल सोनी, देवेश सोनी, अर्पण न्याति, राघव सोमानी, कल्पेश राठी, सत्यनारायण सोमानी, नंदकिशोर सोनी आदि मौजूद रहे।