अजय सिंह शक्तावत गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

अजय सिंह शक्तावत गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

(दिलखुश टाटावत)
देवली। राज्य खाद्य नागिरक आपूर्ति विभाग ने जिले में तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति में गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किए हैं। उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सुनिल पुनिया के आदेशानुसार देवली ग्रामीण से अजय सिंह शक्तावत(देवली गांव),नेराज़ धाकड़,नारायण लाल धाकड़ एवं देवली शहर से रमेश चंद्र चाष्टा,मुकेश सिंघल व आशा भदादा को गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है।