सीकर:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर सीकर पहुंचे

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की फिर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला समन्वयक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की। यहां से वे झुंझुनूं के लिए प्रस्थान कर गये

सीकर:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर सीकर पहुंचे

ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़

इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की फिर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला समन्वयक समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर चर्चा की। यहां से वे झुंझुनूं के लिए प्रस्थान कर गये

। सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार सीकर आने पर जिले की सीमा से स्वागत का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे रास्ते में चला। सरगोठ से रींगस, पलसाना, रानोली, बाजौर, रामू का बास, गोकुलपुरा में कार्यकर्ताओं ने जोशी का फूल मालाओं, पार्टी के दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। जिला कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 पार्टी कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आजादी के बाद देश में हुए चुनावों में केवल दो सीट पर विजय हासिल की थी। जबकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने भाजपा की विकास यात्रा का वर्णन करते हुए कहा कि भाजपा के विकास में सभी कार्यकर्ताओं का योगदान है। कहा कि देश आज विकसीत राष्ट्रों की श्रेणी में आता है।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक 9 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। इन 9 वर्षों में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, घोटालों को दूर रखते हुए विकास के कार्य किये हैं। कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, घोटाले होते थे। नरेंद्र मोदी ने देश का नाम पूरी दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर लाने का काम किया है। देश के प्रत्येक नागरिक, वर्ग, समाज का ध्यान रखते हुए कार्य किया है। 

 कार्यक्रम के बाद में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा जिला समन्वयक समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।