योगाचार्य मेनारिया हुए नगर निगम उदयपुर में सम्मानित
बड़ीसादड़ी उपखंड के निकटवर्ती महूडा गांव के योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया उदयपुर में सम्मानित हुए।योगाचार्य मेनारिया अपने कोच राजू सिंह खीची के सानिध्य में अपने समूह के साथियों के साथ मिलकर फ्री फ्लो योगा नृत्य की प्रस्तुति नगर निगम उदयपुर में दीपावली दशहरा मेले में दी थी।

योगाचार्य मेनारिया हुए नगर निगम उदयपुर में सम्मानित
रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा
8, जुलाई
बड़ीसादड़ी
उपखंड के निकटवर्ती महूडा गांव के योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया उदयपुर में सम्मानित हुए।योगाचार्य मेनारिया अपने कोच राजू सिंह खीची के सानिध्य में अपने समूह के साथियों के साथ मिलकर फ्री फ्लो योगा नृत्य की प्रस्तुति नगर निगम उदयपुर में दीपावली दशहरा मेले में दी थी।
इसके अवसर पर आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार टाउन हॉल में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया को नगर निगम के महापौर द्वारा प्रमाण पत्र व ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेनारिया के कोच राजू सिंह खीची ने बताया कि मेनारिया राजस्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता है, और एक से अधिक दर्जन की राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में भाग ले चुके है। योगाचार्य मेनारिया दो से तीन घंटे नियमित यौगिक आसनों का अभ्यास करते है।