निम्बाहेड़ा- उदयपुर मार्ग पर राज्य परिवहन निगम की पर्याप्त बसों के संचालन की मांग
राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा निम्बाहेड़ा से उदयपुर मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन नही करने से लोगों को सरकार द्वारा महिलाओं, वरिष्ठ जनों एवं निःशक्त जनों को किराये में दी जा रही छुट का लाभ नही मिल पा रहा है।

निम्बाहेड़ा- उदयपुर मार्ग पर राज्य परिवहन निगम की पर्याप्त बसों के संचालन की मांग
संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़
निम्बाहेड़ा 17 जुलाई 23.....
राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा निम्बाहेड़ा से उदयपुर मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन नही करने से लोगों को सरकार द्वारा महिलाओं, वरिष्ठ जनों एवं निःशक्त जनों को किराये में दी जा रही छुट का लाभ नही मिल पा रहा है।
जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत ने मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अवगत कराया कि पिछले 4 साल से निम्बाहेड़ा से उदयपुर मार्ग के लिए दिन रात में मात्र एक रोड़वेज बस झालावाड़ से उदयपुर के बीच संचालित हो रही है।इसके चलते रोजाना करीब एक हजार व्यक्ति जो यात्रा करने वाले रहे हैं उनको प्रति यात्री रोड़वेज किराया 112 रुपए के स्थान पर लोक परिवहन की बसों में 150 रुपए देकर यात्रा करनी पड़ रही है,वही राज्य सरकार द्वारा निःशक्त जनों एवं 80 वर्ष से अधिक को फ्री यात्रा तथा महिला यात्रियों को दी जा रही छुट 50 प्रतिशत तथा वरिष्ठ जन को 30 प्रतिशत छुट का दैय लाभ उठाने से वंचित हो रहे हैं। जिसकी वजह से प्रतिदिन एक हजार से भी अधिक यात्रियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
धूत ने मुख्यमन्त्री से शीघ्र यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए नवीन रोड़वेज बसों का संचालन कराने के अधिकारियों को निर्देश प्रदान कराने अथवा रोड़वेज से अनुबंध पर संचालित हो रही लोक परिवहन की बसों को सरकार द्वारा निर्धारित किराया तथा छुट देने के लिए पांबद किये जाने का आग्रह किया है।