सावा मे निकाली भव्य कावड़ यात्रा, विधायक आक्या ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम सावा में सावन के पवित्र सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा सावा के अम्बामाता मंदिर परिसर से आरम्भ होकर पाल वाले हनुमानजी तक जाकर सम्पन्न हुई।

संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़

विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के ग्राम सावा में सावन के पवित्र सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा सावा के अम्बामाता मंदिर परिसर से आरम्भ होकर पाल वाले हनुमानजी तक जाकर सम्पन्न हुई।

कावड़ यात्रा में करीब तीन हजार महिला पुरूष कलश लेकर चल रहे थे जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। कावड़ यात्रा सावा के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी, जगह जगह पर श्रद्धालुओ द्वारा पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया।

   इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष मिटठुलाल जाट ने भी पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया। 

इस अवसर पर बढ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, श्रद्धालुगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।