गाज़ियाबाद नगर निगम की अनदेखी से पशुओं का बुरा हाल पुलिस लाहपरवाही के कारण मृत पशुओं के निस्तारण वाला कारकस डिस्पोजल प्लांट बंद
ग़ाज़ियाबाद : नगर निगम द्वारा दूध की डेरीयों एवं अबैध गौशाला के खिलाफ कार्यवाही ना करना, नगर निगम एवं पुलिस की लाहपरवाही का ऐसा ही मामला संज्ञान मे आ रहा है।
गाज़ियाबाद नगर निगम की अनदेखी से पशुओं का बुरा हाल पुलिस लाहपरवाही के कारण मृत पशुओं के निस्तारण वाला कारकस डिस्पोजल प्लांट बंद
ग़ाज़ियाबाद : नगर निगम द्वारा दूध की डेरीयों एवं अबैध गौशाला के खिलाफ कार्यवाही ना करना, नगर निगम एवं पुलिस की लाहपरवाही का ऐसा ही मामला संज्ञान मे आ रहा है।
बालू पुरा, पक्का तालाब क्षेत्र के वार्ड न.12 मे मृत हुए पशुओं के अवशेषों को आवारा कुत्तो द्वारा खुलेआम नोचा जा रहा है। यह दृश्य स्थानीय लोगो द्वारा मृत पशु कों कुत्तो द्वारा नोचा जाना वीडियो मे साफ देखा जा सकता है।
पशुओं सम्बंधित ऐसा ही एक ओर मामला संज्ञान मे आ रहा है। ग़ाजियाबाद शहर के सिद्धार्थ नगर क्षेत्र मे नगर निगम द्वारा मृत पशुओं का कारकस डिस्पोजल प्लांट है, जहाँ मृत पशुओं के निस्तारण की सुबिधाये भी उपलब्ध है, परन्तु 21 दिसंबर 2023 की आसामाजिक घटना के बाद से यह पशुओ के निस्तारण करने वाला कारकस डिस्पोजल प्लांट नगर निगम द्वारा बंद किया गया था, इसका मुख्य कारण प्रतिबंधित पशुओं गायों के अवशेषों का मिलना रहा है। यह समस्या इस क्षेत्र मे सालों से चली आ रही है, गऊ तस्करों की हिंदन के खादर मे यह तीसरी बड़ी घटना है, जिसका समाधान ना तो विजय नगर पुलिस ना ही नगर निगम निकाल सका है। पूर्ण रुप से दोनों विभाग सालों से इसमें असफल रहे है।
आमजन एवं जनमानस इस समस्या का समाधान कल्पना रुप मे कैसे सोचे? अगर समझे भी तो दूध डेरी संचालक के पशु किसी कारण वंश मृत घोषित होता है, तो मृत पशु कों कहाँ लेकर जायें या किस विभाग का दरवाजा खट खटेगा, यह समस्या अब बड़ा रुप ले रही है, इसका जीता जागता प्रमाण की दूध डेरी संचालक खुले आम मृत पशुओं कों कूड़े आदि मे फेक रहे है। मृत पशुओं के निस्तारण वाला कारकस डिस्पोजल प्लांट बंद होने के कारण सोचे आप दूध डेरी संचालक मृत पशुओं कहाँ लेकर जाएगा ? अगर कारकस प्लांट बंद रहता है तो शहर मृत पशुओं के कारण गाली मोहल्ले बदबूदार रहेगे।
यह समस्या पुलिस विभाग एवं नगर निगम दोनों ने मिलकर पैदा की है। जो की सालों से गऊ तस्करों एवं अबैध गौशाला पर लगाम ना लगा सकी।
इसी कारण हिन्दू सगठनो ने हिन्दू रक्षा दल के संचालक पिंकी सिंह एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कारकस डिस्पोजल पूर्ण रुप से बंद कराने के लिए 21 दिसंबर 2023 कों NH 9 जाम करके विरोध किया था।
जब की हिन्दू सगठनों, सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं पत्रकारों द्वारा गऊशाला संचालकों द्वारा ही गौतस्करी की सूचना पुलिस कों अनेकों बार दिया जा चुकी है जिसमे गौशाला संचालक ही कारकस डिस्पोजल प्लांट कों जिन्दा पशुओं कों बेहोशी की दवा देकर तस्करी सालों से कर रहे है, उसके बाबजूद गऊ तस्करों कों पकड़ेंने मे पुलिस असफल रही है।
*नगर निगम एवं पुलिस अधिकारीयों से अनुरोध है पशुओ तस्करी की समस्या सम्बंधित समाधान निकाले।*
रविंद्र आर्य
लेखक
धर्मपाल सिंह
माननीय मंत्री, पशुधन
(उ.प्र.)
विक्रमदित्या मलिक
नगर आयुक्त
नगर निगम
सी. वी. ओ.
एस .पी . पाण्डेय
(ग़ाज़ियाबाद उ.प्र.)
पीफए चेयरपर्सन
श्री मति मेनका गाँधी
(न्यू दिल्ली)
एनिमल वॉलफेयर ऑफ़ इंडिया (दिल्ली)