राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चेम्पियनशिप में भाग लेंगे निम्बाहेड़ा के 6 खिलाड़ी* *रवाना होने से पहले विधायक कृपलानी से लिया आशीर्वाद
निम्बाहेड़ा। पुणे महाराष्ट्र के खोपोली जिला रायगड में 17-18 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए श्री राम स्केटिंग क्लब निम्बाहेड़ा के 6 खिलाड़ी 15 फरवरी, गुरुवार को रवाना होंगे। इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों ने निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से आशीर्वाद लिया।

राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चेम्पियनशिप में भाग लेंगे निम्बाहेड़ा के 6 खिलाड़ी*
*रवाना होने से पहले विधायक कृपलानी से लिया आशीर्वाद
निम्बाहेड़ा। पुणे महाराष्ट्र के खोपोली जिला रायगड में 17-18 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए श्री राम स्केटिंग क्लब निम्बाहेड़ा के 6 खिलाड़ी 15 फरवरी, गुरुवार को रवाना होंगे। इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों ने निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी से आशीर्वाद लिया।
स्केटिंग कोच निर्मल सोनी ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में कृष्णा साहनी, 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में लैविशी खत्री, अंडर 10 आयु वर्ग में अश्वरय दाधीच, अंडर 9 आयु वर्ग में यशस्वी सुथार एवं हीतिशा सुथार, अंडर 6 आयु वर्ग में देवीक कुमावत रोलर स्केटिंग रेस में भाग लेंगे।
इन सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने जाने से पहले स्थानीय भाजपा कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कृपलानी ने सभी खिलाड़ियों को उपरना ओढाकर विजयश्री का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भूलाल जाट, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजयुमो पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण धाकड़, नगर प्रवक्ता प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।