चितोडगढ़ जिले की राजनीति में नई सुगबुगाहट, आक्या बोले- कार्यकर्ता कहेंगे तो लोकसभा चुनाव लडूंगा

चितोडगढ़ परिषद की बैठक के बाद मीडिया के माध्यम से उठे सवाल पर कहा कि हम निर्दलीय है और आगे भी क्या करना है, इस बारे में कार्यकर्ता जी के साथ बैठकर बात करेंगे। क्या करना है कैसे करना है, किसको समर्थन देना है। इस पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार में चचर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव लड़ने या नहीं

चितोडगढ़ जिले की राजनीति में नई सुगबुगाहट, आक्या बोले- कार्यकर्ता कहेंगे तो लोकसभा चुनाव लडूंगा

चितोडगढ़ परिषद की बैठक के बाद

मीडिया के माध्यम से उठे सवाल पर कहा कि हम निर्दलीय है और आगे भी क्या करना है, इस बारे में कार्यकर्ता जी के साथ बैठकर बात करेंगे। क्या करना है कैसे करना है, किसको समर्थन देना है। इस पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार में चचर्चा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव लड़ने या नहीं

लड़ने के मामले पर आक्याॅ ने कहा कि अगर कार्यकर्ता कहेंगे तो सौ फीसदी चुनाव लडूंगा, इसमें कोई दोराय नहीं है।

आक्याॅ के इस बयान के बाद एक बार फिर चित्तौड़ की राजनीति गरमा गई है। लोग यह भी आकलन लगाने में जुट गए है कि यदि निर्दलीय विधायक आक्या चुनाव लड़ते हैं तो

राजनीतिक समीकरण किस करवट बैठेंगे।

गौरतलब है कि विधानसभा

चुनाव में टिकट कटने के बाद क्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और त्रिकोणीय संघर्ष में जीत हासिल की थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आफ्या धुर विरोधी माने जाते हैं।

भाजपा ने जोशी तो कांग्रेस ने आंजना को बनाया है प्रत्याशी

बता दें, लोकसभा चुनाव को लेकर पित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से दोनों ही प्रमुख दलों ने प्रत्याशियों की धोषणा कर दी है। भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और जिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता उदयलात आंजना को टिकट दिया है।

हो सकता है रोचक मुकाबला

जोशी जहां ब्रह्मामण समुदाय से है, आंजना किसान समुदाय से आते हैं। वहीं आक्या राजपूत समाज से आते हैं। ऐसे में अगर आक्या  मैदान में ताल ठोकते हैं तो चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में रोचक त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।