भाजपा का 45 वां स्थापना मनाया, भाजपा कार्यालय पर विधायक कृपलानी ने फहराया ध्वज

चित्तौड़गढ़ -निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा का ध्वज फहराया तथा सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भाजपा के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर भाजपा के स्टिकर लगाए तथा स्थापना दिवस की बधाई दी व भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसी क्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस मनाया।

इसके साथ ही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के साथ विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल ग्राम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गांव में संपर्क कर स्थापना दिवस मनाया तथा घरों के प्रवेश द्वार पर भाजपा के स्टिकर चिपकाए।

भाजपा कार्यालय निम्बाहेड़ा में स्थापना दिवस आयोजन के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद नितिन चतुर्वेदी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष शैलेश अहीर, प्रवक्ता अनिल बोड़ाना, लक्की आहूजा, राजेन्द्र सोनी, भावेश बम आदि मौजूद रहे।

इधर, विधायक कृपलानी ने छोटीसादड़ी क्षेत्र में प्रवास के दौरान खेरमालिया एवं सूबी ग्राम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण बच्चों के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, छोटीसादड़ी पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, शांतिलाल मेनारिया, खेरमालिया बूथ अध्यक्ष लोकेश शर्मा, सूबी शक्तिकेन्द्र प्रभारी कमल जाट, बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश जाट, राम सिंह जाट, धोलापानी पूर्व पंस सदस्य उदयलाल मीणा, भाजपा नेता रामलाल मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।