श्री शनिदेव जन्मोत्सव पर हुए विभिन्न आयोजन* *विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने किया श्री शनिदेव का तेल से अभिषेक*

निम्बाहेड़ा। गुरुवार को जेष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर भगवान श्री सूर्यपुत्र गजराज शनिदेव जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग पर होटल तनिष्क के समीप गायत्री नगर में स्थित श्री शनिदेव मंदिर पर विविध आयोजन किए गए। इस अवसर पर श्री शनिदेव का महाभिषेक, हवन यज्ञ के साथ महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

*श्री शनिदेव जन्मोत्सव पर हुए विभिन्न आयोजन*

*विधायक कृपलानी सहित भाजपा नेताओं ने किया श्री शनिदेव का तेल से अभिषेक*

निम्बाहेड़ा। गुरुवार को जेष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर भगवान श्री सूर्यपुत्र गजराज शनिदेव जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के राजमाता सिंधिया मार्ग पर होटल तनिष्क के समीप गायत्री नगर में स्थित श्री शनिदेव मंदिर पर विविध आयोजन किए गए। इस अवसर पर श्री शनिदेव का महाभिषेक, हवन यज्ञ के साथ महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस दौरान श्री शनिदेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा आदि ने श्री शनिदेव का तेल अभिषेक एवं पूजन कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।