जिले में वृक्षारोपण को लेकर चलेगा ' हरियाड़ो गढ़ चित्तौड़ ' अभियान जिले में लगाए जाएंगे 11 लाख 44 हज़ार से अधिक पौधे
चित्तौड़गढ़, 06 जुलाई। "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान '' के अंतर्गत राजस्थान में मानसून-2024 के दौरान सघन वृक्षारोपण महाअभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर "हरियाड़ो गढ़ चित्तौड़" अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में 11 लाख 44 हज़ार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

जिले में वृक्षारोपण को लेकर चलेगा ' हरियाड़ो गढ़ चित्तौड़ ' अभियान
जिले में लगाए जाएंगे 11 लाख 44 हज़ार से अधिक पौधे
विभिन्न विभागों को भी दिए गए पौधारोपण के लक्ष्य
चित्तौड़गढ़, 06 जुलाई। "मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान '' के अंतर्गत राजस्थान में मानसून-2024 के दौरान सघन वृक्षारोपण महाअभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर "हरियाड़ो गढ़ चित्तौड़" अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में 11 लाख 44 हज़ार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
जिले में सघन वृक्षारोपण महा अभियान को संपादित कराने हेतु जिला कलक्टर आलोक रंजन ने विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी एवं सहयोगी नियुक्त किये है। अभियान का जिला स्तर पर संपूर्ण समन्वय का कार्य अति. कलक्टर (भू.अ.) सुरेन्द्र सिंह पुरोहित और अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित करेंगे। वहीं पौधो की उपलब्धता एवं वितरण कार्य के लिए जिला वन अधिकारी विजयशंकर पाण्डे को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम बनाया जाकर पौधारोपण कार्यक्रम की नियमित प्रगति रिपोर्ट अपडेट की जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन के इस अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किए गए है। अभियान में शिक्षा विभाग के द्वारा 4 लाख 13 हज़ार, वन विभाग द्वारा 3 लाख 42 हजार, जिला परिषद् द्वारा लगभग 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ को 5 हजार पौधे एवं जिले की अन्य नगर निकायों को दो - दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा अन्य विभागों एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया जाएगा।
वन विभाग के द्वारा विभिन्न नर्सरींयों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं। अभियान को सफल बनाने एवं आवंटित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को लेकर जिला स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। वृक्षारोपण के साथ ही पौधे की फेंसिंग एवं पानी की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के लिए एक ऐप भी तैयार किया जा रहा हैं। प्रशासन ने इस अभियान में आम जनता, स्कूलों, कॉलेजों, और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया है। सभी से आग्रह किया गया है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाएं। पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की भी विशेष व्यवस्था की गई है। हर वृक्ष के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और स्थानीय लोगों को उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।