मधुमक्खियों का हमला: फसल काट रहे परिवार पर मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल

मधुमक्खियों का हमला: फसल काट रहे परिवार  पर मधुमक्खियों का हमला, 5 घायल

खेत में जौ की फसल काट रहे किसान परिवार पर मधुमक्खियों का ने हमला कर दिया, जिसमें 3 महिलाओं सहित 5 घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया। मधुमक्खियों ने खेत से गांव तक आधा किलोमीटर तक किया पीछा किया। एक युवती अचेत हो गई।

तस्वारिया निवासी देवीलाल (50) पुत्र भैरु लाल खारोल, उसकी पत्नी केसरबाई (45) पत्नी और पुत्री रेखा (23) खेत पर कार्य कर रहे थे। केसरबाई ओर रेखा फसल की कटाई कर रही थी। शाम के समय इन दोनों पर वहां मधुमक्खियों के झुंड ने इन दोनों पर हमला कर दिया। दोनों साड़ी चुनरी ओढ़ कर वहां से हल्ला करते हुए भागने लगी । देवीलाल भी दौड़ पहुंचा तो मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया।

इसके बाद वहां से निकल रही रतनी (35) पुत्री किशन कुम्हार एवं अशोक (8) पुत्र रतनी कुम्हार पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह सभी भागते हुए लगभग आधा किलोमीटर दूर गांव में पहुंचे लेकिन मधुमक्खियों ने इनका पीछा नहीं छोड़ा। गांव में पहुंचकर छीप गए लेकिन मधुमक्खियां इनके आसपास मंडराती रही।

घटना की सूचना पर 108 चालक बालुदास, ईएमटी प्रभु गुर्जर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उस दौरान भी मधुमक्खियां वही उड़ रही थी। घायलों को कपासन अस्पताल लेकर आए। हमले से रेखा अचेत हो गई। अस्पताल में युवती और महिलाओं को भर्ती कर इलाज किया गया।