नानी बाई को मायरो संगीतमय कथा 25 से विशाल कलश एवं शोभायात्रा से होगा शुभारंभ नानी बाई के मायरे के उपलक्ष में सभी भक्तों ने जागृति निमंत्रण मार्च पास किया
निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के यां संत श्री रमता राम जी महाराज के हैं। प्रिय शिष्य ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता तस संत श्री दिग्विजय रामजी महाराज मेरे के मुखारविंद से कृष्ण भक्ति एवं डा विश्वास की अनूठी कथा संगीतमय नानी बाई के मायरे की कथा का तीन दिवसीय भव्य आयोजन होगा। नानी बाई के मायरो की कथा के आयोजक स्थानीय लावटी परिवार के सदस्य एवं राधिका ज्वेलर्स मीरा रोड मुंबई के प्रोपराइटर अरविंद लावटी ने बताया कि नानी बाई के मायरे की कथा से पूर्व नगर के मध्य स्थित श्री कल्याण रायजी मंदिर से विशाल कलश एवं शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। शोभायात्रा में श्रीकल्याण रायजी महाराज, चारभुजा नाथजी कपासन के विभिन्न देवालयों के बेवाण सहित रथ, घोड़े, मनमोहक झांकियां एवं गाजे बाजे के साथ विशाल शोभा यात्रा निकलेगी। जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई उदयपुर मार्ग स्थित एस आर वाटिका पहुंच संपन्न होगी। 25 मई गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे कल्याण राय जी मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। उसके उपरांत उदयपुर मार्ग स्थित वाटिका में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संत श्री रमता राम जी महाराज के प्रिय शिष्य ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता संत दिग्विजय रामजी के मुखारविंद से संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन होगा। संगीतमय कथा 25 मई गुरुवार से
प्रारंभ होकर 27 मई शनिवार तक आयोजित होगी। 26 मई शाम को कथा स्थल एस आर वाटिका में 7:30 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। 27 मई शनिवार को संत श्री दिग्विजय रामजी का 23 वा दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा। 27 मई शनिवार को कथा समापन के पश्चात महा प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान लावटी परिवार के लक्ष्मी लाल, उमा देवी, अरविंद, पिंकी, शिव प्रकाश, रेखा, पार्थ, देवांशु, पलक, अभिषेक, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र सोमानी, समाजसेवी बंसी लाल हेड़ा आदि धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित रहे।नानी बाई को मायरो कथा के आयोजक लावटी परिवार के तत्वाधान में उदयपुर मार्ग उदयपुर मार्ग स्थित एस आर वाटिका में विशाल टोंक का निर्माण अंतिम चरण में है