सांवलिया धाम आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव तीन को, तैयारियां जोरों पर

सांवलिया धाम आश्रम में गुरू पूर्णिमा  महोत्सव तीन को, तैयारियां जोरों पर
सांवलिया धाम आश्रम में गुरू पूर्णिमा  महोत्सव तीन को, तैयारियां जोरों पर

निहाल दैनिक समाचार पत्र

कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट

कपासन के समीपवर्ती मुंगाना गांव स्थित सांवलिया धाम आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव तीन जुलाई को श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाएगा। आश्रम की ओर से गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सांवलिया धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर चेतनदासजी महाराज द्वारा अपने ब्रह्मलीन गुरू बिहारीदासजी महाराज की पावन स्मृति में विगत कई वर्षों से अनवरत रूप से मनाए जा रहे गुरू पूर्णिमा महोत्सव के तहत गुरुवार सुबह सवा छह बजे गणपति स्थापना एवं अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। रविवार रात्रि को गुरू महिमा पर आधारित भजन संध्या, प्रवचन एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा। गुरू पूर्णिमा का मुख्य महोत्सव सोमवार को होगा। सोमवार प्रात: मुंगाना गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो गांव में भ्रमण करने के बाद आश्रम पहुंचेगी। वहां भगवान सत्यनारायण की कथा का वाचन होगा। महामंडलेश्वर चेतनदासजी महाराज द्वारा अपने ब्रह्मलीन गुरू बिहारीदास महाराज के तैलीय चित्र की पूजा अर्चना की जाएगी। बाद में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु शिष्यों द्वारा महंत महामंडलेश्वर चेतनदासजी महाराज की पूजा अर्चना कर गुरू उपदेश, कंठी प्रसाद प्राप्त कर आशीर्वाद लिया जाएगा। संत अनुजदास महाराज ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में गुरू पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गुरू पूर्णिमा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए आश्रम की ओर से चालीस क्विंटल शक्कर की महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप बारेगामा, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड संयोजक रोहितसिंह राजपूत भी उपस्थित थे। सांवलिया धाम आश्रम की ओर से गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।