भीम सेना ने लिखा जिला कलेक्टर टोंक को पत्र  

भीम सेना ने लिखा जिला कलेक्टर टोंक को पत्र   

निहाल दैनिक समाचार / NDNEWS24X7

टोंक l दिनांक 14.04.2022 को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंति के उपलक्ष्य मे ग्राम घांस से टोंक घण्टाघर अम्बेडकर सर्किल पर रैली में सम्मिलित होने के संदर्भ मे। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जंयति को महापर्व के रूप मे मनाये जाने के लिए टोंक भीमसेना के आहवान पर मुख्यालय अम्बेडकर स्टेडियम से एक महारैली निकाली जानी है, जिसमे प्रातः 8:00 बजे ग्राम घांस से 100-150 भीमसेना के सभी कमाण्डर डी.जे. के साथ बाईक रैली से रवाना होकर अम्बेडकर स्टेडियम पहुंचेंगे। अम्बेडकर जयंति पर रवाना होने वाले भीमसेना के कमाण्डरो के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नही घटे, इस संदर्भ मे आपको सूचनार्थ उक्त प्रार्थनापत्र पेश है। साथ ही पुलिस व्यवस्था प्रदान किये जाने की लिखा।