कृष्णा सेवा संस्थान ने नव नियुक्त जिला कलेक्टर का किया स्वागत सम्मान

कृष्णा सेवा संस्थान ने नव नियुक्त जिला कलेक्टर का किया स्वागत सम्मान

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान सदस्यों द्वारा नव नियुक्त जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव का स्वागत कर साफा, दुपट्टा व शॉल पहनाकर व मोमेंटों देकर सम्मान किया गया।

कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान मार्गदर्शक पूर्व सभापति पारस भंडारी, संस्थान सरंक्षक अशोक व्यास, उपाध्यक्ष पवन गहलोत के नेतृत्व में नव नियुक्त जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव का स्वागत व सम्मान किया गया व संस्थान सदस्यों का परिचय करवाया व संस्थान के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ जिला कलेक्टर ने संस्थान के सेवा कार्यों की फाइल का अवलोकन किया व कृष्णा सेवा संस्थान की सराहना की। जिला कलेक्टर ने कहा कि हर शहर या ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में सामाजिक संस्थाओ का अहम योगदान रहता है।

पारस भंडारी ने जिला कलेक्टर को बताया कि लगभग हर दिन सेवा कार्य करने वाली अग्रणी संस्थान में कृष्णा सेवा संस्थान है जिसके सभी आठ घटक अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ सेवा कर रहे है। इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष दांती गौतम चौपड़ा, उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष कमलेश सोनी, नगर प्रभारी विमल मालवीय, आनंद दवे, अशोक चौपड़ा, भंवर भंडारी, जवेरीलाल मेहता, राजेश सांखला, किशन भाटी, कृष्णा रक्तदान सेवा समिति प्रभारी मांगीलाल खत्री, पारस माली व शंकर भाटी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।