पुलिस उपाधीक्षक के कंधे पर लगा अशोक स्तंभ, एएसपी बने

पुलिस उपाधीक्षक के कंधे पर लगा अशोक स्तंभ, एएसपी बने

(दिलखुश टाटावत)
देवली।  देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार पुत्र मालाराम अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। इसे लेकर संयुक्त शासन सचिव पुलिस जगवीर सिंह ने आदेश जारी किए हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक टोंक राजर्षि राज ने देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें पदोन्नत होने की बधाई दी। वहीं पुलिस विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।