नवल मंगल होंगे जन सेवा समिति के नए कप्तान

नवल मंगल होंगे जन सेवा समिति के नए कप्तान

(दिलखुश टाटावत) 
देवली। जनसेवा समिति देवली का वार्षिक अधिवेशन एवं अध्यक्ष पद का निर्वाचन रविवार को पेंशनर भवन में हुआ। मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं सरस्वती माता के पूजन से अधिवेशन शुरू हुआ। इस दौरान महामंत्री महावीर कुमार जैन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने सदन में  वर्ष का- आय व्यय का लेखा जोखा अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया। जिसे सदन ने अनुमोदित किया। अधिवेशन में कई सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। अध्यक्ष घीसालाल लाल टेलर ने सदस्यों का अभिनंदन कर अपनी कार्यकारिणी के भंग की।वहीं इसके वर्ष 2024-2026 के लिए अध्यक्ष पद निर्वाचन की शुरू हुई। इसमें निर्वाचन अधिकारी पारस चंद जैन के निर्देशन में अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे गए। यहां केवल नवल किशोर मंगल का प्रस्ताव सदस्य  कानसिंह द्वारा रखा गया। इस पर सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मंगल का जन सेवा समिति ने स्वागत किया।