कृष्णा सेवा संस्थान ने चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

कृष्णा सेवा संस्थान ने चित्रा सिंह को दी श्रद्धांजलि

बालोतरा। कुछ दिनों पूर्व एक सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह का देवलोक गमन होने पर कृष्णा सेवा संस्थान संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के साथ सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कृष्णा सेवा संस्थान के मार्गदर्शक पूर्व सभापति पारस भंडारी, संरक्षक अशोक व्यास उनके सरल एवं सादगी के जीवन पर प्रकाश डाला व सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान राम से उनकी आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की।

व अभी हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में किशोर सिंह राजपुरोहित के निधन होने पर भी प्रार्थना की गई व मानवेन्द्र सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस अवसर पर दांती गौतम चौपड़ा, कमलेश सोनी, आनंद दवे, पारस माली, हीरालाल प्रजापत, जवेरीलाल मेहता, राम गोपाल राजपुरोहित, राजेश सांखला सहित सदस्य मौजूद रहे।