कृष्णा सेवा संस्थान ने रामभक्तों का पुष्प वर्षा से किया अभिवादन

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा आस्था ट्रेन में बालोतरा से अयोध्या जाने वाले यात्रियों का पुष्प वर्षा से अभिवादन किया गया।
कृष्णा सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे के निर्देशन से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पारस भंडारी, अशोक व्यास, गौतम चौपड़ा, राजेश सांखला, रामगोपाल राजपुरोहित, कमलेश सोनी सहित सदस्यों ने सभी यात्रियों को माला पहनाकर व पुष्प वर्षा से अभिवादन किया।
अशोक व्यास ने कहा कि राम लला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। पारस भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाल रखी है जो कि सराहनीय है। सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा सहित भाजपा सदस्यों ने संस्थान का आभार व्यक्त किया।