एमएलसी चुनाव में जीत के बाद खुशी में झूमे रालोजपा कार्यकर्ता: लक्ष्मी सिन्हा

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद खुशी में झूमे रालोजपा कार्यकर्ता: लक्ष्मी सिन्हा

निहाल दैनिक समाचार /NDNEWS24X7

रिपोर्ट देवी लाल बैरवा

पटना बिहार l रालोजपा महिला सेल की प्रदेश (संगठन सचिव) लक्ष्मी सिन्हा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सरकार श्री पशुपति कुमार पारस, प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद, एमएलसी श्री भूषण राय जी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. स्मिता शर्मा के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने तीनों नेताओं का भव्य स्वागत किया।

जिसमें महिला सेल की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा, अन्नपूर्णा देवी, पुष्पा शर्मा, राधा देवी, मुन्नी देवी, ममता देवी, एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. स्मिता शर्मा जी ने कहा कि एमएलसी चुनाव में श्री भूषण राय जी की जीत के लिए वैशाली जिला के सभी जनप्रतिनिधियों को मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।