बनेसिंह मीणा को पंडित जवाहर लाल नेहरू मज़दूर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया
भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर के खडदह बी टी रोड रवींद्र भवन में 18.5.2022 को सांसद अधीरजन चौधरी की अध्यक्षता में पंडित जवाहर लाल नेहरू मज़दूर रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बनेसिंह मीणा प्रदेशाध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक राजस्थान को पंडित जवाहर लाल नेहरू मज़दूर रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया ।उनको यह अवार्ड कोरोना काल में प्रवासी मज़दूरों के लिए किए गए कार्यों के आधार पर और लगातार मज़दूरों की आवाज़ उठाने पर दिया गया है ।
बनेसिंह मीणा ने शिर्ष नेत्तृत्व का आभार व्यक्त किया ।