एकल अभियान की अभ्युदय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

एकल अभियान की अभ्युदय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा 

9 सितंबर 

निम्बाहेड़ा। एकल अभियान अंचल चित्तौड़ के संच चितौड़ एवम संच अरनियाँ जोशी की संयुक्त रूप से खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका भाजपा पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष विनोद धाकड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । प्रतियोगिता में कब्बड़ी लंबी दौड़ , लंबी कूद , ऊंची कूद आदि सभी प्रकार के खेल खिलाए गए । खेल के पश्चात एकल जिला समिति के ओमप्रकाश मांधना , श्रीमती प्रेम मांधना श्रीमती गीता देवी , ओमप्रकाश खटोड़ आदि ने खेल के प्रति अपने विचार व्यक्त किए शिवलाल धाकड़ , अंचल अभियान प्रमुख लक्ष्मीनारायण लोधी ने मंच सांझा किया। अरनियाँ जोशी संच प्रमुख खुशबू बैरागी चित्तौड़ संच अनीता एवम समस्त आचार्यों , सामाजिक कार्यकर्ता रोशन मीणा ने प्रतियोगिता में सहयोग किया । कल्याण मंत्र के साथ समापन किया गया। महिला समिति के द्वारा सभी को अल्पाहार करवाया गया। संच समिति अध्यक्ष मधुसूदन पालीवाल ने आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।