भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
दौसा। रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने परशुराम धर्मशाला में झांकी सजाकर विशेष पूजा अर्चना की, जिसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा परशुराम धर्मशाला से रवाना होकर फलसा वाले बालाजी, पुराना शहर, हलवाई बाजार, बरकत स्टेच्यू होते हुए बारादरी मेला मैदान स्थित रघुनाथजी मंदिर पहुंची।
शोभायात्रा में परशुराम की जीवंत झांकी सजाई गई। जिसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर चल रही थी तो पुरूष परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के साथ युवाओं ने केसरिया निशान हाथों में लेकर बाइक रैली भी निकाली। शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया । शोभा यात्रा में सर्व ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री मिश्रा महंत प्रकाश दास, जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रविंद्र जोशी अशोक खेडला, युवा प्रकोष्ठ दोसा शहर अध्यक्ष नीरज शर्मा फिल्म अभिनेता नवीन कटरा व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे
वक्ताओं ने कहा अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीहरि ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। इस दौरान बड़ी तादात में समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर जिले में धारा 144 लगी होने के चलते पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।