ऐराल ग्राम पंचायत के 33 केवी जीएसएस से गौशाला गिलुंड तक अपनी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 15 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी कांग्रेस
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद चित्तौड़गढ़ विधानसभा में कांग्रेस 28 जनवरी प्रातः 9 बजे एराल ग्राम पंचायत के 33 केवी जीएसएस से गोशाला गिलुंड तक अपनी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में 15 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी:- राज्यमंत्री जाड़ावत*

ऐराल ग्राम पंचायत के 33 केवी जीएसएस से गौशाला गिलुंड तक अपनी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 15 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी कांग्रेस
ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
*कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा: भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद चित्तौड़गढ़ विधानसभा में कांग्रेस 28 जनवरी प्रातः 9 बजे एराल ग्राम पंचायत के 33 केवी जीएसएस से गोशाला गिलुंड तक अपनी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान में 15 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी:- राज्यमंत्री जाड़ावत*
कांग्रेस नेता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी जी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पूर्ण होने के बाद यात्रा को मिले अपार जन समर्थन की कड़ी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी और 46 ग्राम पंचायतें नगर परिषद के 60 वार्ड तक हर घर में जाएगी. इस डोर टू डोर कैंपेन में कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम समन्यवक मोहन सिंह भाटी व महेंद्र शर्मा ने बताया की राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत एवं हाथ से हाथ जोड़ो के राजस्थान प्रभारी आर.सी. खुटिया के नेतृत्व में 28 जनवरी प्रातः 9:00 बजे शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा को गति देने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत छोड़ो भारत जोड़ो को सार्थक करते हुए एराल 33 जीएसएस से प्रारंभ होकर खेरी, खरडी बावड़ी, घटियावली, सीएचसी घटियावाली, नई आबादी घटियावली, माता जी की ओरडी, गिलुंड, गोशाला गिलुंड तक सम्पूर्ण होगी।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने यात्रा के सन्दर्भ में कहा है की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने की इसी कड़ी में यात्रा का मकसद जारी रहेगा। इसी के सिलसिले में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का संदेश एवं राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को विधानसभा क्षेत्र के घर घर तक पहुंचाकर सभी मतदान केंद्रों को कवर करेगी उन्होंने कहा है की कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए आरोप पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने राहुल गांधी को जो बताया है उसको हर बूथ के घर घर तक पहुंचाना मूल उद्देश्य होगा यात्रा में कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।