सांवरिया सेठ दे दे, मंडपिया रा मालिक दे दे.... भोर तक चली भजन संध्या
कांगनी | कांगनी के नजदीक स्थित
सांवलिया सेठ मंदिर में बुधवार
को भजन संध्या का आयोजन
हुआ। मुंगाना से रतन शर्मा एंड पार्टी
ने प्रस्तुतियां दी। भजन संध्या
भोर तक जमी। सांवरिया मित्र
मंडल सातलियास के अध्यक्ष
राम निवास व्यास ने बताया कि
गायक कलाकारों का मित्र मंडल
के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
गणपति वंदना थाने सिमरू गजानन
देवा... के साथ भजन संध्या का
शुभारंभ हुआ। गुरु वंदना गुरु बिन
घोर अंधेरा रे संतों...सांवरिया सेठ
दे दे, मंडपिया रा मालिक दे दे....
आदि भजन गाए।