अधिकाधिक सदस्यों को शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) से जोड़े

(दिलखुश टाटावत)
देवली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा, देवली के समस्त प्रदेश, जिला एवं उप शाखा कार्यकारिणी पदाधिकारियों, संकुल संयोजक, सह संयोजकों की बैठक अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर देवली में आयोजित की गई। मंत्री भँवर लाल वैष्णव ने बताया की सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई एवं संकुल संयोजकों को रसीद बुक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह, मंडल संयुक्त मंत्री सुरेंद्र कुमार नामा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, अति. जिला मंत्री भगत सिंह मीणा, अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने प्रत्येक ग्राम ताज पहुच कर प्रत्येक शिक्षक को संगठन से जोड़ने हेतु संकुल संयोजकों को प्रेरित किया।