राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष पुष्करणा ने ग्यारह सूत्री मांगों के साथ शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से की भेंट

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया

ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुष्करणा को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया

राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा

24मई

बड़ीसादड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा व प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जयपुर में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के निवास पर सोमवार को 11 सूत्री शिक्षकों की मांग रखते हुए। उनसे भेंट की। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला मंत्री प्रकाश बक्षी, बड़ीसादड़ी उपशाखा अध्यक्ष कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि रमेश चंद्र पुष्करणा ने अपने गांव बोहेड़ा में हाल ही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय खोलने पर शिक्षा मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा व महामंत्री महेंद्र लखारा ने शिक्षकों की समस्याओं को भी अवगत कराया। इस पर पदाधिकारियों को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि ग्यारह सूत्री मांगों के लिए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर उनसे शीघ्र मिले। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने यह भी कहा कि संगठन की वाजिब मांगों पर गहनता से विचार कर वे पूरा करने का ठोस प्रयास करेंगे। बता दें कि रमेश चंद्र पुष्करणा राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष व महेंद्र लखारा की संगठन के प्रदेश महामंत्री चुने जाने के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के साथ उनकी यह पहली मुलाकात है। भेंट के समय राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष अरुणा, राजेश्वर त्रिपाठी, अशोक शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष निर्मल खटाना, भदेसर उपशाखा अध्यक्ष सुनील भारद्वाज व हेमंत शर्मा भी मौजूद थे।