शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमन्त्री के ओएसडी श्री लोकेश शर्मा का भव्य स्वागत किया
गांधी जी के दर्शन को अपना कर ही आज के तनावपूर्ण माहौल से मुकाबला किया जा सकता है- ओएसडी लोकेश शर्मा निम्बाहेड़ा 20 जून 2023... मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत के ओएसडी श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि गांधी जी के दर्शन को अपना कर ही आज के तनावपूर्ण माहौल से मुकाबला किया जा सकता है।
शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यमन्त्री के ओएसडी श्री लोकेश शर्मा का भव्य स्वागत किया
संवादाता मुकेश कुमार जोशी
गांधी जी के दर्शन को अपना कर ही आज के तनावपूर्ण माहौल से मुकाबला किया जा सकता है- ओएसडी लोकेश शर्मा
निम्बाहेड़ा 20 जून 2023...
मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत के ओएसडी श्री लोकेश शर्मा ने कहा कि गांधी जी के दर्शन को अपना कर ही आज के तनावपूर्ण माहौल से मुकाबला किया जा सकता है।
श्री शर्मा के जयपुर से प्रतापगढ़ कार्यक्रम में जाने के दौरान अल्प प्रवास पर निम्बाहेड़ा आगमन पर मण्डी चौरायें पर शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक महेश धूत के नेतृत्व में गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने सुत की माला पहना, उपन्ना ओढ़ाकर, पुष्पहारों तथा गांधी जी की तस्वीर भेंटकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अपने विचार व्यक्त किये।
स्वागत करने वालों में मानमल शर्मा, भजन झिझासु, एजाज अहमद, रामचन्द्र मीणा, बिहारी लाल सोलंकी, रमेश व्यास, गुलाम रसुल दायमा, लोकेश खटीक, शरिफुद्दीन मंसुरी,ललित गहलोत, शिवलाल भराड़ियां, मनोहर लाल भराडियां, राजेन्द्र भूतड़ा, कैलाश जाट, रत्नेश काबरा, राधेश्याम राव, वसीम खांन, सिराज खांन,अनवार खांन,,सुशील जैन,मनोहर चिमनानी, सुनील तिवारी, कुलदीप भांबी, पुनीत नाहर, रमेश टांक सहित दर्जनों गांधीवादी विचारक उपस्थित थे।