गांधी दर्शन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वतन्त्रता सेनानियों के जीवनी पर विचार गोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम में 300 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
निम्बाहेड़ा के पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गांधी दर्शन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वतन्त्रता सेनानियों की जीवनी पर जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत के मुख्य आतिथ्य में बड़ी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गांधी दर्शन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वतन्त्रता सेनानियों के जीवनी पर विचार गोष्ठी का आयोजन कार्यक्रम में 300 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़
निम्बाहेड़ा के पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गांधी दर्शन, महिला सशक्तिकरण एवं स्वतन्त्रता सेनानियों की जीवनी पर जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत के मुख्य आतिथ्य में बड़ी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि धूत ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए गांधी दर्शन एवं महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार रखते हुए गांधी जी के सिद्धान्त सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उन्होने स्वतन्त्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक तथा चन्द्र शैखर आजाद के जयन्ती सप्ताह अन्तर्गत देश की आजादी के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान पर भी विचार व्यक्त किए तथा उन्हे श्रृंद्वाजलि अर्पित की।
जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के सदस्य राम सिंह जाट ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता राजीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल सैन ने तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक विकास अधिकारी मुकेश भराडियां एवं कंवरलाल धाकड़ तथा सहायक कृषि अधिकारी शांतिलाल खटीक थे।
कार्यक्रम सयोंजिका नीलम प्रजापति एवं कलस्टर मैनेजर नेहा शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर अपना मत रखा।
इस दौरान 12 जून को उपखण्ड स्तर पर आयोजित गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली 300 महिलाओ को गांधी दर्शन को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने पर प्रमात्र-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नीलम प्रजापति ने किया।