गांधी एवं शास्त्री जंयती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन एवं पैदल मार्च निकाला 

निंबाहेड़ा -महात्मा गांधी अमर रहे के गगन भेदी नारों से गुंजायमान किया महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने का आव्हान- मन्त्री श्री आंजना*

गांधी एवं शास्त्री जंयती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन एवं पैदल मार्च निकाला 

संवाददाता मुकेश कुमार जोशी 

निंबाहेड़ा -महात्मा गांधी अमर रहे के गगन भेदी नारों से गुंजायमान किया

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को आत्मसात करने का आव्हान- मन्त्री श्री आंजना*

निम्बाहेड़ा 2 अक्टूबर 2023...

यहां जिला चिकित्सालय परिसर में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वाधान में सोमवार को गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। और साथ ही लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया

*सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

*गांधी प्रतिमा से डाड़ी मार्च तक पदयात्रा निकाल कर प्रतिमाओ पर फुलमाला पहना श्रृद्वाजलि दी।*और सभी ने मिलकर अपनी अश्रु पूरित हृदय श्रद्धांजलि शास्त्री  को भी अर्पित की

*इस मौके पर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने महात्मा गांधी के आदर्शों को आज के युग में अधिक प्रासंगिक बताते हुए इनकों अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही।*

विशिष्ट अतिथि जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक महेश धूत ने बापू के आदर्शो, जीवनदर्शन, सिद्धान्तों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही थी जिसकी शुरूआत हमें अपने स्वयं से ही करनी चाहिए। गांधीजी का पूरा जीवन हमें प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया तथा शास्त्री की सादगी एवं आदर्शाे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षा नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने। विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंसीलाल राईवाल एवं पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद शिब्बी थे।

*कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा में ''रधुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए, हर देश में तू हर भेष में तू'' गांधीजी के प्रिय भजनों का स्काउट गाईड के बच्चों ने गायन करने के साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया।*

कार्यक्रम में जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के सदस्य रामसिह जाट, रामचन्द्र मीणा, लक्ष्मण सिंह बडोली, मुकेश पारख, डॉ. कमल नाहर, संयोजक दिनेश गुप्ता, सह संयोजक ललित गहलोत, शरिफुद्दीन मंसुरी, बिहारीलाल सोंलकी, लोकेश खटीक,उदयराम पहाडियां, लक्ष्मीलाल मोरवार गोपाल नरेड़ी, रमेश गोयल, बाबुलाल आंजना, मनोहर सिंह मीणा,पार्षद रवि सोनी, मनोज पारख रोमी पोरवाल, मोहम्मद कुरैशी, जावेद खांन, भानु प्रताप सिंह, जावेद खांन, राधा किशन गवारियां, नीतिन नागौरी, माणक साहु,मोती पुर्सवानी, शांति लाल लाड़ना सहित नायब तहसीलदार दिव्येशकांत परमार ,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम लाल धाकड़,

स्काउट जिला कमिश्रर अरविन्द मुन्दड़ा,विजेश राव मराठा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी विष्णु शर्मा, मुकेश भराडियां, देवीलाल दशोरा, स्काउट सचिव सुनील डूंगरवाल ,सुनीता मीणा, सरोज पोरवाल, खुशबू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, संतोष साहू ,निजामुद्दीन मंसूरी, फ़ैज़ अहमद गोरी, अशोक श्रीमाली , विमला बिजरानीया, अनिल रेगर , सुनीता जैन, नाथूलाल कदमालिया, भवर लाल मेनारियां,प्रदीप मेघवाल स्काउट सह सचिव दीपक भट्ट, जन प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे।