प्राणायाम करने से रात में बेहतर नींद आती है और तनाव कम होने लगता है: योगाचार्य मेनारिया

26 अक्टूबर
राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा
बड़ीसादड़ी
जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव, मरोड़, मरोड़ और खिंचाव जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। यह विचार रतिचंद जी का खेड़ा ग्राम पंचायत के कीट खेड़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को योग भगाए रोग अभियान के तहत योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया ने प्राथना सत्र में विद्यार्थियों को योग और प्राणायाम सिखाते हुए व्यक्त किए। योगाचार्य मेनारिया ने कहा की दुनिया की अस्सी प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है। हालांकि योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करके हम मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। योग करने से शरीर लचीला बनता है।यह हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजू मालवीय ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए कहा की यौगिक आहार शुद्धता और संतुलित जीवन के योग सिद्धांतों पर आधारित है। इसमें सात्विक गुण वाले खाद्य पदार्थो को शामिल किया जाता है। जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के साथ ही मन और शरीर के बीच संतुलन भी बनाते हैं।इसलिए हम क्या खा रहे हैं। इसका ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। यौगिक आहार खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से मल, मूत्र और पसीने के रूप में बाहर निकल जाते हैं। योग शिविर के दौरान प्रधाना अध्यापक प्रकाश चंद्र बक्शी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मंजू मालवीय,निरंजन मीणा, पवन लाल मीणा, राजेंद्र कहार, कृष्णा कच्छवाहा, अनिता मीणा, कर्णिका गमेती, दुर्गेश कुमार मच्छार, शारीरिक शिक्षक दुर्गेश डामोर, कैलाश चंद्र मेनारिया सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया।