चंद्रभान सिंह आक्या की सभा में सीपी जोशी को बताया चित्तौड़गढ़ का रावण।

चित्तौड़गढ़, चंद्रभान सिंह का चित्तौड़गढ़ विधानसभा से टिकट कटने के बाद से ही चित्तौड़गढ़ में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह ग्यारह बजे कीर्ति प्लाजा में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया। आयोजन मंच पर चित्तौड़गढ़ भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिले के कई बड़े संतों ने चंद्रभान सिंह के पक्ष में भाषण दिया और भाजपा सहित राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को खरी-खोटी सुनाई।  समारोह के दौरान बड़ी सादड़ी गोपाल पुरूषोत्तम सत्संग आश्रम के सुदर्शनाचार्य महाराज, कालिका माता मंदिर दुर्ग के महंत रामनारायण पुरी, नीलकंठ महादेव मंदिर दुर्ग के जगन्नाथ भारती महाराज, हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज, वैष्णव दास महाराज, विनोद यति महाराज, ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की आशा दीदी आदि ने आशीर्वचन दिये।

चंद्रभान सिंह आक्या की सभा में सीपी जोशी को बताया चित्तौड़गढ़ का रावण।

संवादाता पंडित मुकेश कुमार

चित्तौड़गढ़, चंद्रभान सिंह का चित्तौड़गढ़ विधानसभा से टिकट कटने के बाद से ही चित्तौड़गढ़ में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह ग्यारह बजे कीर्ति प्लाजा में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं की सभा का आयोजन किया। आयोजन मंच पर चित्तौड़गढ़ भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिले के कई बड़े संतों ने चंद्रभान सिंह के पक्ष में भाषण दिया और भाजपा सहित राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को खरी-खोटी सुनाई। 

समारोह के दौरान बड़ी सादड़ी गोपाल पुरूषोत्तम सत्संग आश्रम के सुदर्शनाचार्य महाराज, कालिका माता मंदिर दुर्ग के महंत रामनारायण पुरी, नीलकंठ महादेव मंदिर दुर्ग के जगन्नाथ भारती महाराज, हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज, वैष्णव दास महाराज, विनोद यति महाराज, ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की आशा दीदी आदि ने आशीर्वचन दिये।

भाजपा पदाधिकारी के साथ मंचासीन संतों ने जब दिए राजनीतिक भाषणों ने भाजपा कांग्रेस के नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया और खुलकर बीजेपी का विरोध किया। 

*मंच से लगाएं राजवी गो बैक के नारे।*

चंद्रभान सिंह के टिकट कटने के बाद से ही चित्तौड़गढ़ में भारी संख्या में चंद्रभान सिंह के समर्थक उग्र विरोध प्रदर्शन कर राजवी का चित्तौड़गढ़ विरोध खुलकर कर रहे हैं तो वहीं कार्यालय उद्घाटन के बाद भारी शक्ति प्रदर्शन के समय मंच से कार्यकर्ताओं ने राजवी गो बैक के नारे लगाते हुए राजवी का विरोध किया।

चंद्रभान सिंह के पक्ष में सबसे पहले भाषण देते हुए चित्तौड़गढ़ के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने कहा कि मैंने दीनदयाल की किताब पढ़ी है जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि कोई भी निर्णय गलत हो भी जाता है तो कार्यकर्ता उठकर उसे ठीक कर सकते हैं, इसलिए हम चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान सिंह का टिकट कटने का विरोध कर रहे हैं अगर सीपी जोशी अपनी ग़लती सुधार लेते हैं तो हम फिर से उन्हें सिर माथे पर तौक लेंगे।

*चंद्र भारती महाराज ने दिए सीपी जोशी के विरोध में उग्र राजनीतिक भाषण।*

हजारेश्वर महादेव मंदिर के महंत चंद्रभारती महाराज ने भाषण देते समय सीपी जोशी के विरोध में उग्र राजनीतिक भाषण देते हुए सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ का रावण बता डाला।

*वैष्णव दास महाराज ने चंद्रभान सिंह को कुआं तो वहीं बीजेपी को बताया प्यासा।*

चंद्रभान सिंह के राजनीतिक मंच पर पहुंचे विजयपुर के वैष्णव दास महाराज ने तो राजनीतिक भाषणों की परिकाष्ठा पार करते हुए भाजपा को प्यासा और चंद्रभान सिंह को कुआं बता दिया और कहा कि प्यासा कुएं के पास जाएगा कुएं को प्यासे के पास जाने की जरूरत नहीं। वैष्णव दास महाराज ने कहा कि जिस दिन हम मानसिकता की गुलामी छोड़ देंगे उस दिन हम हिन्दू राष्ट्र बनाने में सफल होंगे।

*नर को नारायण और नारी को लक्ष्मी बनाना है तो कमल खिलाना पड़ेगा।*

ब्रह्म कुमारी आशा दीदी ने कहा कि नर को नारायण और नारी को लक्ष्मी बनाना है तो कमल को खिलाना ही पड़ेगा।

*ऐसी गलती करेंगे तो अभी राजस्थान हाथ से चला जाएगा और 2024 में भाजपा पूरे देश से ही चली जाएगी।*

चंद्रभान सिंह की पैरवी में भाषण देते हुए बड़ीसादड़ी से आए हुए सुदर्शनाचार्य महाराज ने अपने भाषणों में राजस्थान ही नहीं अपितु पूरे देश में भाजपा शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी दे डाली। चंद्रभान सिंह की पैरवी करते हुए सुदर्शनाचार्य महाराज ने कहा कि भाजपा वाले अगर ऐसी गलती करेंगे तो परिणाम पूरे राजस्थान को भुगतना पड़ेगा और यहीं नहीं 2024 में भाजपा को पूरे देश में नुकसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी इन्होंने जिद करके वल्लभनगर को हराया था। उन्होंने चंद्रभान सिंह की तारीफ में पुल बांधते हुए कहा कि चंद्रभान विधानसभा नहीं देखते सिर्फ सेवा करते है। सुदर्शनाचार्य महाराज ने सीपी जोशी को चेतावनी देते हुए कहा कि आप सीएम तक भी पहुंच सकते थे लेकिन ऐसी गलती करोगे तो प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी भी हाथ से चली जाएगी। चंद्रभान सिंह को टिकट नहीं दिया तो पहले राजस्थान फिर 2024 में भाजपा पूरे देश में हारेगी। उन्होंने कहा कि चंद्रभान सिंह जितनी भीड़ तो प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनके शपथग्रहण में भी नहीं थी।

उन्होंने चित्तौड़गढ़ और वल्लभनगर सीट को हलवे की तरह बताते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ से भाजपा अगर चंद्रभान सिंह को और वल्लभनगर से रणधीर सिंह को टिकट देती तो यह दोनों सीट तो हलवे की तरह तैयार और जिताऊ सीट थी तो फिर उन्होंने ऐसी गलती क्यों की। 

*चंद्रभान सिंह की तुलना यूपी सीएम आदित्य नाथ योगी से।*

अपने भाषण देते समय सुदर्शनाचार्य महाराज ने चंद्रभान सिंह की तुलना यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी से कर डाली और कहा कि चित्तौड़गढ़ में चंद्रभान सिंह आक्या और यूपी में योगी को मत छेड़ना।

*2 नवम्बर को चंद्रभान सिंह भरेंगे नामांकन।*

सभा में सभी संतों के राजनीतिक भाषणों के पश्चात् अंत में चंद्रभान सिंह ने सभी संतों को प्रणाम करते हुए उनके आभार के साथ अपना भाषण दिया और कहा कि किसी भी सुरत में वे चालीस से पचास हजार समर्थकों के साथ 2 नवम्बर के दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जोश चुनाव के मतदान दिवस तक ऐसे ही बनाए रखना अबकी बार हमारी जीत लगभग 51 हजार वोटों की लीड के साथ ही होगी।

चंद्रभान सिंह ने कहा कि बीच में बिना बताए गायब भी रहा लेकिन मैं आज मंच से कहता हूं कि मेरी लगातार भाजपा शीर्ष से बात चल रही है उन्होंने मुझे बेगूं से लड़ने का ओफर दिया मैंने मनाकर दिया उन्होंने मुझे सांसद का टिकट देने का प्रलोभन भी दिया लेकिन मैंने भी कह दिया कि अगर लड़ूंगा तो अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ूंगा और चित्तौड़गढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक प्रत्याशी बनकर ही लड़ूंगा। नरपत सिंह राजवी के लिए चंद्रभान सिंह ने कहा कि हम आपका विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन आप बड़े नेता हैं आप कहीं से भी लड़ सकते हैं लेकिन चित्तौड़गढ़ मेरे लिए छोड़ दो यहां से मैं ही चुनाव लड़ूंगा। दूसरे दल में जाने पर बात करते हुए चंद्रभान सिंह ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे पास कई मंत्रियों के फोन आ रहे हैं लेकिन मैं दूसरे दल में नहीं जाऊंगा। चंद्रभान सिंह ने कहा कि लोगों में जाति विशेष की बात चल रही है लेकिन मैं 36 कौमों को साथ लेकर काम करुंगा। चंद्रभान ने कहा कि जहां पर मेरे कार्यकर्ताओं के पसीने की बूंदें गिरेंगी वहां चंद्रभान सिंह अपना खून बहा देगा।

चंद्रभान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं व जनता का स्नेह मेरी असली पूंजी है। इन दस वर्षो में क्षेत्र की जनता का जो प्यार मुझे मिला उसका कर्ज में कभी नहीं उतार सकता हूं। इन 10 वर्षों में क्षेत्रवासियों की तन मन धन से सेवा करने में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी। आजादी के बाद से ही विधानसभा क्षेत्र में लगातार दो बार विधानसभा चुनाव नहीं जीतने के मिथक को भी क्षेत्रवासियों के आर्शीवाद से पहले से अधिक मतों से विजयी होकर तोड़ा। उसी स्नेह व ताकत के बलबूते पर व कार्यकर्ताओं की बात का सम्मान करते हुए मैंने विधानसभा चुनाव का फार्म भरने का निर्णय लिया है।

 अपने भाषण को पूरा करते हुए चंद्रभान सिंह ने सभा में आए हुए फूल छाप कांग्रेसियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सभा में तुम फूल छाप कांग्रेसी भी बैठे हो तो सुन लेना की जीत हमारी ही होगी।

सभा के अंत में चंद्रभान सिंह ने अपने पक्ष में जनता को टोल फ्री नंबर 1800 313 3855 जारी कर मिस्ड कोल करने की अपील की।

पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झंवर ने भी चंद्रभान सिंह के पक्ष में 51000 की बढ़त से चुनाव जीतने का दावा किया।

कुल मिलाकर चंद्रभान सिंह के पक्ष में की गई सभा में कार्यकर्ताओं के साथ संतों ने खुलकर चंद्रभान सिंह की पैरवी और सीपी जोशी सहित राजवी का विरोध किया।

कार्यक्रम का संचालन अनिल ईनाणी ने किया।