महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर श्रृद्वा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

निंबाहेड़ा ????इन्दिरा गांधी  को बैकों के राष्ट्रीकरण, हरित क्रांति, शिमला समझौता इत्यादि ऐतिहासिक का फैसलों को लेकर याद किया जाएगा-  धूत

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में  पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर श्रृद्वा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में

पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर श्रृद्वा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

संवाददाता पंडित मुकेश कुमार

..

इन्दिरा गांधी

  को बैकों के राष्ट्रीकरण, हरित क्रांति, शिमला समझौता इत्यादि ऐतिहासिक का फैसलों को लेकर याद किया जाएगा-  धूत

निम्बाहेड़ा 19 नवम्बर 2023...

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके कार्यकाल में देश ने जो ऊंचाई हासिल की उन पर चर्चा की।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक महेश धूत के सानिध्य में मण्डी चौरायां समिति कार्यालय पर आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं गांधी दर्शन विषय पर विचार गोष्ठी में धूत ने कहा कि इन्दिरा जी के चार प्रधानमन्त्री कार्यकाल में देश के मान को बढ़ाने तथा देश को मजबुत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये।

उन्होने देश में हरित क्रांति, बैकों का राष्ट्रीयकरण तथा पाकिस्तान के साथ शिमला समझौता कर क्षैत्र में शांति स्थापित करने का काम किया।

इससे पूर्व इन्दिरा कोलोनी स्थित इन्दिरा गांधी  की मूर्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बन्सीलाल राईवाल, पार्षदगण, एवं गांधी दर्शन समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।