भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चतुर्वेदी ने की नवीन कार्यकारिणी गठित
निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी के निर्देश एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट की सहमति से निम्बाहेड़ा नगर मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है।

नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का दायित्व विजय काबरा, गोपाल पंचोली, विमल कोठारी, श्याम सुंदर मुंदड़ा, प्रहलाद राजोरा, पुष्कर सोनी, नरेश आमेटा, महिपाल सिंह राणावत एवं नीलेश खेरोदिया को सौंपा गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व कमलेश बनवार, देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, मंत्री का दायित्व कालू सेन, कैलाश अहीर, दिलीप मोदी, मुकेश बम, मनोज मालू, धर्मपाल जाट, कुलदीप सिंह राठौर, विक्की कुमावत, रवि कृपलानी को सौंपा गया है।
चतुर्वेदी ने बताया कि मण्डल के कोषाध्यक्ष का दायित्व नीलेश मेहता तथा प्रवक्ता का दायित्व प्रकाश शर्मा को सौंपा गया है। इसी क्रम में प्रचार मंत्री का दायित्व सतीश बाबेल, सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व सुनील चाष्टा एवं कार्यालय प्रभारी का दायित्व राजू बाहेती को सौंपा गया है।