भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा समाप्त
जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। संविदा के रूप में ली जा रही सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है।

इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा के रूप में ली जा रही सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। इनमें सेवानिवृत आरएएस, लेखाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी शामिल है। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव हृदेश कुमार शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।