एक ही रस्सी के फंदे पर एक युवक और युवती लटकते मिले
कपासन! सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर मॉर्क्युरी में रखवाया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला चित्तौड़गढ़ के कपासन का है। घटना स्थल के पास में ही कागज और एक मोबाइल जला हुआ मिला है। जो संभवतयाः मृतकों का है।

एक ही रस्सी के फंदे पर एक युवक और युवती लटकते मिले।
कपासन! सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर मॉर्क्युरी में रखवाया है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला चित्तौड़गढ़ के कपासन का है। घटना स्थल के पास में ही कागज और एक मोबाइल जला हुआ मिला है। जो संभवतयाः मृतकों का है।
पुलिस ने बताया कि गांव उच्चनार खुर्द के पास शमशान मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रामीणों ने युवक और युवती को पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से उतारा। घटना की जानकारी लेने के साथ ही दोनों शवों को कपासन हॉस्पिटल की मॉर्क्युरी में रखवाया। घटना स्थल पर पेड़ के पास ही कागज और एक मोबाइल जला हुआ मिला है। मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल दोनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। दोनों की उम्र 18 से 20 साल के करीब बताई जा रही है।