सेंट्रल एकेडमी में खेल सप्ताह का हुआ भव्य आगाज, बच्चों में दिखा उत्साह।
चित्तौडग़ढ़।शहर के केंद्रीय अकादमी सेंती, चित्तौड़गढ़ में 7 फरवरी, बुधवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस खेल सप्ताह में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थी अनेक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।

खेल सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य परेश कुमार नागर द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों हनुमान प्रसाद, प्रशांत, महिमा व सिम्मी द्वारा मशाल प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया।
प्रिंसिपल परेश कुमार नागर ने इस अवसर पर कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है।