विश्वकर्मा जयंति पर निकली शोभायात्राओं का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

निम्बाहेड़ा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कुमावत समाज के द्वारा श्री द्वारिकाधीश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसी प्रकार सुथार समाज द्वारा नगर के होलीथड़ा स्थित मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व प्रात: दोनों समाजजनों के द्वारा मंदिरों में भगवान श्री विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे भक्ति गीतों की स्वर लहरिया बिखेरते चल रहे थे। उसके पीछे महिलाएं भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते चल रही थी। एक रथ में भगवान विश्वकर्मा के चित्र की झांकी सजाई हुई थी। शोभायात्रा के नगर के प्रमुख मार्गों में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा भी दोनों शोभायात्राओं का सब्जी मण्डी के समीप एवं कैंची चौराहे पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर महामंत्री कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष विमल कोठारी, नरेश आमेटा, गोपाल पंचौली, मंत्री कालू सेन, निलेश खेरोदिया, मनोज मालू, सुनिल चाष्टा, पार्षद जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, रमेश धोबी, सुभाष चौक सांस्कृतिक संस्थान के अध्यक्ष लक्की आहुजा, पार्षद प्रतिनिधी अशोक मालवीय, संजय शर्मा, घनश्याम सेन, शिवदयाल कुमावत, गौरीशंकर, राजकुमार वाथरा, मनिष अग्रवाल, कैलाश सोनावा, नितिन मोटवानी, बंटी वाथरा, कालू वाथरा, भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।