यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे:अब तक 24 की मौत, इनमें ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; गंगा स्नान करने जा रहे थे
कासगंज उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।

यूपी के कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 54 डूबे:अब तक 24 की मौत, इनमें ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; गंगा स्नान करने जा रहे थे
कासगंज
उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा स्पीड की वजह से हुआ। ड्राइवर के कंट्रोल खोने से ट्रैक्टर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। ये लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हुआ।
चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखते-देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
मरने वालों की संख्या 24 हुई, 2 बच्चों ने तोड़ा दम
कासगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। 22 लोगों की मौत कासगंज में हुई है। जबकि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 2 बच्चों ने दम तोड़ा है ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे के बाद राजस्व राज्य मंत्री अनुप प्रधान कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
कमिश्नर रवेन्द्र कुमार ने बताया, ट्राली पर 54 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्राली पलटकर तालाब में गिरी है। 24 लोगों की मौत हुई है। घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। मरने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये सभी लोग एटा के रहने वाले थे। इनके गांव में पुलिस की टीम और जांच अधिकारी को भेजा गया है।