सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडर पास का निरीक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए ठेकेदार को दिए निर्देश
निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा-नीमच मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन रेल्वे अंडर पास के कार्य का प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी तथा पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने निरीक्षण कर निर्माणकर्ता ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी ने रेल्वे अंडर पास के निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा निर्माणकर्ता ठेकेदार से कार्य की प्रगती के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद जोशी एवं विधायक कृपलानी ने ठेकेदार को कार्य में देरी के कारण की भी जानकारी ली तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सांसद जोशी, विधायक कृपलानी के साथ जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, पार्षद जगदीश माली, विकास राठी आदि मौजूद रहे।