श्री गंगेश्वर महादेव के वार्षिक मेले में पहुंचे विधायक कृपलानी, दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की

चित्तौड़गढ़!निम्बाहेड़ा। श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर मंडल विकास समिति बंबोरी रघुनाथपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय होली फाल्गुन मेला के दूसरे दिन से गंगेश्वर रंग मंच पर यस म्यूजिकल ग्रुप कपासन द्वारा रंगारंग आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने श्री गंगेश्वर महादेव के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली की कामना की और मेले परिसर में घूम कर दुकानदारों और मेलार्थियो से अभिवादन किया। विधायक श्रीचंद कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बगदीराम धाकड़ प्रधान निंबाहेड़ा, महावीर सिंह कृष्णावत पूर्व प्रधान छोटी सादड़ी का मंदिर मंडल विकास कमेटी व रमेश गोपावत पूर्व उप प्रधान, जीएसएस अध्यक्ष मुकेश आमेटा द्वारा बड़ी माला पहनाकर व गंगेश्वर महादेव का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

मंदिर मंडल विकास कमेटी द्वारा सोहनलाल आंजना बसेड़ा, दलपत मीणा जिला परिषद सदस्य, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़ बाड़ी, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव बडौली, रमेश गोपावत मंडल अध्यक्ष, राजू जणवा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मुकेश आमेटा सी आर, धनराज शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, शमशेर सिंह बजरंग दल सह संयोजक, प्रकाश सिंह राणावत, सुंदर दास वैष्णव का ऊपरना पहना कर स्वागत किया। मंच का संचालन किशन जनवा व पुरुषोत्तम सोनी ने किया, आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गोपावत ने व्यक्त किया।