मातृ शक्ति वाहन रैली का भाजपा नेताओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
चित्तौड़गढ़ -निम्बाहेड़ा। चैत्र शुक्ल एकम संवत 2081 हिन्दू नववर्ष के स्वागत के लिए नववर्ष उत्सव समिति निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में सोमवार को मातृ शक्ति वाहन रैली निकाली गई। रैली दशहरा मैदान स्थित श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर से आरम्भ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कल्याण चौक पर सम्पन्न हुई। रैली का नगर के प्रमुख मार्गों पर विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से गुजरने पर वाहन रैली का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित प्रकाश शारदा, नानालाल भूतड़ा, नगर महामन्त्री कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष विजय काबरा पार्षद जगदीश माली, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर मंत्री हितेश जोशी, शक्तिकेन्द्र प्रभारी ओमनाथ, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष शिवदयाल अन्यवाड़ा, श्रवण नाथ आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।